40 खबरें फटाफटखैरथल-तिजारा

सरहेटा लपाला में सहकारी बैंक सदस्यता फॉर्म भरने को लेकर ग्रामीणों में रोष

ब्यूरो चीफ मोहम्मद कासिम

खैरथल तिजारा। जिले के खैरथल-तिजारा खंड के गांव सरहेटा लपाला में आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को सहकारी बैंक की सदस्यता के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को लेकर गांव के समाजसेवी एवं भावी सरपंच श्री साहून खान ने नाराजगी जताई है।

साहून खान का कहना है कि सदस्यता फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए गांव में न तो कोई सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया गया और न ही मुनादी कराई गई। आरोप है कि सचिव द्वारा केवल गिने-चुने लोगों को ही फॉर्म भरने संबंधी संदेश भेजा गया, जिससे गांव के अन्य ग्रामीण इस प्रक्रिया की जानकारी से वंचित रह गए।

इस मामले को लेकर साहून खान सहित कई ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि सभी ग्रामीणों को समान अवसर देने के लिए सदस्यता फॉर्म भरने की नई तिथि पुनः जारी की जाए तथा गांव में सार्वजनिक रूप से मुनादी कराकर सभी लोगों को सूचना दी जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि सहकारी बैंक की सदस्यता प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित होनी चाहिए, ताकि गांव का कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सदस्यता से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button