ओबीसी महासभा जिला करौली ने राजनीतिक आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पुलिस दर्पण राजस्थान
करौली। ओबीसी महासभा जिला करौली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम करौली को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पंचायती राज चुनावों में ओबीसी वर्ग को उसकी जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक आरक्षण दिए जाने की प्रमुख मांग रखी गई।
ओबीसी महासभा का कहना है कि प्रदेश में ओबीसी समाज की जनसंख्या बड़ी संख्या में होने के बावजूद पंचायती राज संस्थाओं में राजनीतिक प्रतिनिधित्व जनसंख्या के अनुपात में नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिस वर्ग की जितनी जनसंख्या है, उसे उसी अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
इस दौरान ओबीसी महासभा जिला करौली के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बदन सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा एवं ह्यूमन राइट, ओबीसी किसान श्रमिक जागरूकता अभियान, जयपुर सहित संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
ओबीसी महासभा ने सरकार से मांग की कि आगामी पंचायती राज चुनावों में ओबीसी वर्ग को उसकी वास्तविक जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं में ओबीसी समाज की उचित भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
“जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व—ओबीसी का संवैधानिक अधिकार।”




