40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

नगर पालिका क्षेत्र की जगन कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर गहरे गड्ढे व जलभराव, आमजन परेशान

ब्यूरो चीफ: लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर/रूपबास। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जगन कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
कस्बे एवं आसपास के गांवों से विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे विद्यार्थियों को भी रोजाना इस बदहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों में वाहन फंसने और राहगीरों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं जगन कॉलोनी स्थित महेंद्र सिंह नाई की गली में अत्यधिक पानी और कीचड़ जमा होने से रास्ता लगभग बंद हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों की परेशानी और बढ़ गई है।
क्षेत्रवासियों और कस्बावासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान कर सड़क की मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button