40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

एसडीआरएफ ने सोहेला स्कूल में दिया आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण, बच्चों को सिखाए जीवन रक्षक उपाय

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । एसडीआरएफ कमांडेंट जयपुर के निर्देशानुसार अजमेर की रेस्क्यू टीम ई-05 ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोहेला में जन-जागरूकता एवं आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीके तथा जीवन रक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने पर सुरक्षित बचाव, सीपीआर देने की सही प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार पानी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने के तरीके तथा खुले बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों का लाइव डेमो दिया गया। टीम ने आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, आमजन एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया तथा जीवन रक्षा संबंधी आवश्यक कौशल से अवगत कराना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

रेस्क्यू टीम ई-05 में टीम प्रभारी हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, सहायक टीम प्रभारी कांस्टेबल भरतलाल, राजेन्द्र, राजेश गुर्जर, गोविंद नारायण, मुकेश कुमार गुर्जर, इन्द्रराज एवं सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल लल्लू लाल शर्मा, व्याख्याता गायत्री वर्मा, सत्यनारायण चौधरी, सुशील कुमार, रेखा जैन, संजू चौधरी, अल्का शर्मा, सुनीता चौधरी, शारीरिक शिक्षक दिव्या वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button