बकरियों को चराने गए दो युवकों की पानी की पोखर में डूबने से मौत
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर। खानुआ: क्षेत्र के गांव औडेलगद्दी से खानुआं पुल के नीचे बकरियां चराने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। जिस पर पूछने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि औडेलगद्दी निवासी सोहिल व मोहब्बत अली बकरियां चराने के लिए पुल के नीचे गए हुए थे। इसी दौरान बकरियां निकट ही भरे पानी की ओर चली गई। जिस पर एक युवक बकरियों को पानी की ओर से वापस लाने के लिए चला गया। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। युवक को पानी में डूबता देख दूसरा उसे बचाने पानी में चला गया। जिससे दौनों युवक पानी में डूब गए।। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने युवकों को पानी में ढूंढना शुरू कर दिया। इसी दौरान गहनौली थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत से दौनों को पानी से बाहर निकाल रूपवास उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने दौनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अमरसिंह जाटव उप जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां पूर्व विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधा सांत्वना दी। वहीं पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।




