निवाई थाना पुलिस ने अशोका ऑयल इंडस्ट्रीज के वेयरहाउस की दिवार में सेंधमारी कर 81 सरसो के कट्टे चोरी करने वाले राजेश बैरवा, संजू बैरवा , हरिराम को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार टोंक मुख्यालय एएसपी रतनलाल भार्गव , सीओ निवाई रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में एसएचओ निवाई घासीराम मीना सीआई के नेतृत्व मे टीमो का गठन किया गया गठित टीम में सउनि हिम्मत सिंह , सउनि जीतपाल , हैड कांस्टेबल शंकरलाल , हैड कांस्टेबल मुकेश , कॉस्टेबल मनप्रीत सिंह के द्वारा लगातार इलाका में सतत गस्त निगरानी जारी कर तकनीकी साक्ष्यो व आसुचना एकत्रित की जाकर टीम द्वारा 15 जुलाई 2026 को फर्म श्री अशोका ऑयल इंडस्ट्रीज निवाई का गोदाम अशोक कुमार जैन वेयरहाउस सी पी 01 रिको इंडिस्ट्रियल एरिया निवाई में रखे सरसों के कट्टो में से 81 कट्टे गोदाम के गेट पर लगा ताला तोडकर अन्दर घुसकर गोदान की दीवार तोडकर माल को चुरा कर ले जाने वाले आरोपीगण 1. राजेश उर्फ लीलू बेरवा पुत्र हरपाल जाति बैरवा निवासी जोला जिला सवाई माधोपुर 2. संजू उर्फ संजय बेरवा पुत्र कैलाश जाति बैरवा (20) निवासी झीलों की ढाणी सजिया पुलिस थाना निवाई सदर जिला टोंक हाल वनस्थली मोड निवाई पुलिस थाना निवाई जिला टोंक को बाद अनुसंधान दिनांक 06 अगस्त को गिरफ़्तार किया गया व विजय पुत्र हरिराम जाति बैरवा (19)निवासी इद्रा कॉलोनी भावता थाना निवाई जिला टोंक को बाद अनुसंधान दिनांक 07 अगस्त को गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ़्तार शुदा मुल्जिमानो से प्रकरण में चोरी किये गये माल के बारे मे अनुसंधान जारी है।




