40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

अज्ञात वाहन की टक्करसे बाइक सवार 2 युवक गंभीर घायल, भरतपुर रेफर..

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपबास:कस्बे क्षेत्र के बोकोली से रुदावल मार्ग पर स्थित घाटा गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को पहले रुपवास उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बोकोली मोड़ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव महलपुर काछी जा रहे राजेश पुत्र मलुआ और लाखन पुत्र भूरी निवासी महलपुर काछी को घाटा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को रुपवास उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भरतपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button