40 खबरें फटाफटखैरथल-तिजाराराजस्थान

फर्जी तरीके से एक ही जमीन को 7 बार बेचने का आरोप, मुरादाबास तिजारा का मामला

ब्यूरो चीफ: मोहम्मद कासिम

खैरथल-तिजारा। मुरादाबास (तिजारा) निवासी साबूदिन ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन को कथित रूप से फर्जी तरीके से सात अलग-अलग लोगों के नाम बेचा गया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर अनियमितता नहीं होती, तो एक ही जमीन की सात बार रजिस्ट्री संभव नहीं होती।

साबूदिन ने दावा किया कि उन्होंने इस मामले में जिला कलेक्टर (DM), उपखंड अधिकारी (SDM) सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंसार, कासम और आसीन नाम के कुछ लोगों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनका लगातार पीछा किया जा रहा है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।

साबूदिन का कहना है कि यदि उन्हें उनकी जमीन और न्याय नहीं मिला, तो वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्री जवाहर सिंह बेडम से मुलाकात करेंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर राजस्थान हाईकोर्ट और सर्वोच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

नोट: यह समाचार संबंधित व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में संबंधित पक्ष एवं प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button