ब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थान

बैग में 30 तोला सोने के जेवरात एवं 3 लाख रुपये बस चालक एवं परिचालक द्वारा अटलबन्ध पुलिस थाने के सहयोग से कीमती बैग को उसके असल मालिक को किया सुपुर्द

भरतपुर।राजस्थान रोडवेज की बस में सफर करने के दौरान लाखो के जेवरात एवं नकदी से भरे हुए बैग को भरतपुर डिपो की बस में भूल जाने वाले बस यात्री की खुशियां उस समय लौट आई जब बस चालक एवं परिचालक द्वारा अटलबन्ध पुलिस थाने के सहयोग से कीमती बैग को उसके असल मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार रोडवेज बस RJ05 PA 7178 में छूटे बैग में 30 तोला सोने के जेवरात एवं 3 लाख रुपये रखे थे। बस चालक जितेन्द्र सिंह निवासी उच्चैन एवं परिचालक कान्हा बीएस निवासी धरसोनी द्वारा बैग को अटलबंद पुलिस थाने को देने के बाद पुलिस द्वारा बस यात्री का सत्यापन करने के बाद बस यात्री को बैग सौप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button