उपखंड अधिकारी रूपवास द्वारा विभिन्न राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

रूपवास(भरतपुर) राजस्थान :उपखंड अधिकारी, रूपवास द्वारा आज उपखंड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय, सहायक अभियंता (AEN), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) कार्यालय, खनन विभाग एवं अन्नपूर्णा रसोई सहित विभिन्न संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति कार्यालय में सर्वाधिक कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अन्य कार्यालयों में भी कार्मिकों की उपस्थिति एवं कार्यालय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उपखंड अधिकारी ने कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने, आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा राजकीय दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार रूपवास जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।




