वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से बाइक तक पहुंचने पर भड़क उठी आग
दुकान संचालक ने आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) और पानी की मदद से आग पर पाया काबू

संपादक @लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल
भरतपुर।शहर के कुम्हेर गेट चौराहे के पास स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस वेल्डिंग के दौरान पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों का कहना है कि वेल्डिंग और अन्य ज्वलनशील कार्यों में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना चाहिए ताकि भविष्य में घटनाए न हो।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी के बाइक तक पहुंचने पर आग भड़क उठी थी। आग लगते ही दुकान संचालक ने आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) और पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया हालांकि आग की चपेट में आने से मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा।





