40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

पुलिस थाना पीपलू की अवैध खनन/परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 टन बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली और पत्थर से भरा डंपर जब्त

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार पीपलू एसएचओ रवीश सामरिया सीआई के नेतृत्व में पीपलू पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी व पत्थर परिवहन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है 20 जुलाई को बगड़ी रपटे से आजमपुरा माइनर के पास कच्चे रास्ते से अवैध बजरी ले जाते हुए बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 10 टन बजरी भरी को जब्त किया गया।

चालक और बाइक पर रैकी कर रहे दो लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए । पीपलू थाना पुलिस ने 20 जुलाई को नयागांव मोहम्मद नगर जाने वाली ग्रेवल रोड पर पत्थरों से भरा एक डंपर को जब्त किया गया। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैरैकीकर्ताओं पर मामला दर्ज: बजरी परिवहन में रैकी करने वाले राजेश जाट निवासी गहलोद, पीपलू और रमजानी खां निवासी प्यावड़ी, बरोनी तथा ट्रैक्टर स्वामी/चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में एएसआई जगमोहन, एएसआई लालाराम, कांस्टेबल विष्णु प्रसाद, राजेंद्र, परशुराम, अमित और चालक टीकाराम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button