40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

दत्तवास पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार कर कब्जे से 34520/- रूपये जुआ राशि व 52 ताश पत्तियाँ, पैकेट जप्त व एक वरना कार व एक टीवीएस मोटरसाईकिल तथा 5 मोबाईल फोन जप्त किए 

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतनलाल भार्गव, सीओ निवाई रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में दत्तवास थाना एसएचओ निरमा मीना के नेतृत्व में गठित टीम में हैड कांस्टेबल रघुवीर , हैड कांस्टेबल नीरज कुमार शर्मा , हैड कांस्टेबल नाहरसिंह , कॉस्टेबल रामफूल , कॉस्टेबल मीठालाल , कॉस्टेबल बलवंत , कॉस्टेबल हरिशंकर , कॉस्टेबल शिवजी प्रसाद , कॉस्टेबल नरेन्द्र , कॉस्टेबल सुखराम के द्वारा कार्यवाही करते हुए ईलाका थाना दत्तवास के गोरधनपुरा गाव के जंगल तन मे दिनांक 07 अगस्त शुक्रवार को रूपये पैसो का दाव लगाकर गिरोह के रूप मे सगंठित अपराध कारित करने वाले 04 आरोपी 1. देवनारायण पुत्र किशनलाल जाति जाट (32)निवासी दहलोद थाना दतवास । 2. गुड्डू सैन पुत्र गोपाल सैन जाति नाई (24) निवासी दहलोद थाना दतवास जिला टोंक। 3. मनराज पुत्र रामराय जाति गुर्जर (26) निवासी सैदरिया थाना निवाई सदर। 4. चौथमल पुत्र श्रवण सैन जाति नाई (25) निवासी सैदरिया थाना निवाई सदर जिला टोंक को सार्वजनिक स्थान पर रूपयों पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए को गिरफ्तार किया गया व उक्त सभी मुल्जिमानो के कब्जे से कुल जुआ राशि 34520/- रूपये व 52 ताश पत्तियों व 1 ताश का पैकेट, 5 मोबाईल फोन व एक वरना कार तथा एक टीवीएस मोटरसाईकिल जप्त कर मुल्जिमानो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी किया गया । इस कार्रवाई में विशेष भूमिका हैड कांस्टेबल नीरज कुमार शर्मा की रही ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button