40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

9 से 17 अगस्त तक जनभागीदारी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, जिले भर में तिरंगा थीम पर आयोजित होंगी विविध गतिविधियां

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र प्रेम एवं देश भक्ति की भावना के साथ-साथ नागरिकों में जनभागीदारी का प्रतीक बन चुका है। इस बार भी जिले में इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने आवश्यक निर्देश दिए हैं । जिला कलक्टर ने अभियान को लेकर सुनियोजित एवं समयबद्ध गतिविधियां आयोजित करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल प्रभारी एवं टोंक नगर परिषद आयुक्त को सह नोडल प्रभारी बनाया है। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रमुख स्मारकों, बांधों, सरकारी भवनों समेत अन्य प्रमुख इमारतों को आकर्षक तिरंगा रोशनी सजाने पर जोर दिया है।

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का होगा व्यापक आयोजन :-

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य विशेषकर युवा पीढ़ी को देश के विभाजन की त्रासदी से अवगत कराना है। 13 एवं 14 अगस्त को जिला एवं पंचायत स्तर पर विभाजन विषयक प्रदर्शनी तथा फिल्मों का प्रदर्शन आयोजित किया जाएं। साथ ही,14 अगस्त को जनप्रतिनिधियों, विभाजन प्रभावित परिवारों, स्वतंत्रता सेनानियों, स्वयं सहायता समूहों, कलाकारों, खिलाड़ियों तथा अन्य प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जिला, पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, शालीन सजावट, पुष्पों से श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन तथा कैंडल मार्च आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन:-

उल्लेखनीय है कि जिले भर में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिला, नगरीय निकाय, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को प्रातः 8 से 11 बजे तक प्रत्येक गांव एवं ढाणी में स्थानीय जनसमुदाय की सहभागिता से आयोजित तिरंगा प्रभात फेरी के साथ होगी। 10 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में नागरिकों एवं विद्यार्थियों की भागीदारी से ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर एवं तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। 11 एवं 12 अगस्त को ‘तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ विषयक प्रदर्शनियों एवं मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें तिरंगे के महत्व पर आधारित फोटो एवं वीडियो प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, हाथ से तिरंगा निर्माण, राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी गतिविधियां तथा स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी क्रम में 13 से 17 अगस्त तक सरकारी कार्यालयों, स्मारकों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ‘तिरंगा कैनवास’ स्थापित किए जाएंगे, जिन पर आमजन हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के संदेश अंकित कर सकेंगे। 14 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। वहीं, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ सभी नागरिकों को तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button