
भरतपुर जिले की रूपबास तहसील में 14 जून को रुदावल से रूपबास खानवा तक आयोजित होने जा रही महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा के निमंत्रण हेतु आज दिनांक 10 जून 2026 को गांव बरवार , सिंघावली , चैंकोरा , मैरथा , मिलसवा गांव में पीले चावल के रूप में निमंत्रण दिया गया , सभी से निवेदन किया गया कि आने वाली 14 जून 2026 को रविवार के दिन 11:00 बजे गोविंद वाटिका मैरिज होम रुदावल सभी अवश्य पहुंचे और इस शोभा यात्रा को सफल बनाएं , साथ की साथ समस्त भरतपुर जिले के हिंदुओं को , सभी सामाजिक संगठनों को हिंदूवा सम्राट महाराणा प्रताप जी की शोभायात्रा में पधारने के लिए आह्वान किया , राजपूत समाज के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह परमार , बबलू राठौर , नरेंद्र सिंह , शंभू सिंह , रामेश्वर सिंह , विजय सिंह इत्यादि सामाजिक लोगों ने गांव-गांव जाकर पीले चावल देकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा शोभायात्रा में पधारने के लिए आह्वान किया ।




