सोजत सिटी की माता की भाकरी से युवती लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
ब्यूरो चीफ मदन लाल

पाली / राजस्थान। सोजत सिटी के माता की भाकरी, नरसिंहपुरा निवासी मोहनलाल प्रजापत की पुत्री निरमा पिछले एक माह से अधिक समय से लापता है।
परिजनों के अनुसार भावेश नाम का एक ट्रक चालक युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चला है।
निरमा की मां ने चिंता जताते हुए कहा है कि उनकी बेटी की जान को खतरा हो सकता है और उसके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है। परिजनों को आशंका है कि युवती को अनैतिक कार्यों में धकेला जा सकता है।
इस संबंध में पीड़िता की बड़ी बहन सोनू ने सोजत सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोनू ने आमजन से अपील की है कि यदि निरमा किसी भी शहर, कस्बे या गांव में दिखाई दे तो तुरंत सोजत सिटी पुलिस थाने या इस नंबर *8431798335* पर सूचना दें। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।




