पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई,वन्यजीवो के अवैध शिकार , अवैध शराब जप्त, अवैध जुआ-सट्टा सहित बजरी परिवहन पर शिकंजा, कई गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतनलाल भार्गव, सीओ टोंक मृत्युजंय मिश्रा के निर्देशन में एसएचओ मेहंदवास रामसिंह यादव सीआई के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम एंव पुलिस थाना मेहन्दवास पर गठित टीम के द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए नानेर कलमण्डा रोड, बाहेडा से पहले सार्वजनिक स्थान पर टीन शेट के नीचे पैसो का दाव लगाकर गिरोह रूप मे संगठित अपराध करते हुए जुआ खेलते हुए 1. हरीराम पुत्र गंगाराम रेगर (50) निवासी कलमण्डा थाना डिग्गी जिला टोक 2. रामकुवार पुत्र छितर गुर्जर (38) निवासी बाहेडा थाना मेहन्दवास जिला टोक 3. हनुमान पुत्र रामलाल गुर्जर (32) निवासी कलमण्डा थाना डिग्गी जिला टोक 4. आरोपी जुवाना पुत्र खेमा बैरवा (54) निवासी कलमण्डा थाना डिग्गी जिला टोक 5. मुकेश पुत्र मंगला बंजारा (30) निवासी कलमण्डा थाना डिग्गी जिला टोक को गिरफ्तार किया गया।आरोपियो के कब्जे से 23,550 रू जुआ राशी व छह मोटरसाईकिले जप्त की गयी।

जिला स्पेशल टीम टोंक:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में वन्यजीवों के अवैध शिकार के विरुद्ध टोंक पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही, डीएसटी टीम टोंक ने बंबोर रोड स्थित खेतों में नीलगाय के अवैध शिकार की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकार में प्रयुक्त पिकअप वाहन की तलाशी में चार मृत नीलगाय बरामद हुईं। वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर बरामद वाहन एवं मृत नीलगायों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस थाना डिग्गी:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये थाना डिग्गी द्वारा दौराने गश्त धोली से कडीला जाने वाले रास्ते से 01 टैक्टर ट्रौली अवैध बजरी परिवहन में संलिप्त होने पर जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस थाना सोप:- एसपी रोशन मीना के निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी दोराने गश्त थाना सोप द्वारा कार्यवाही करते हुये अवैध चैजा पत्थर परिवहन करने पर 01 ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध चैजा पत्थर जप्त कर चालक महावीर पुत्र रामनिवास मीना (36) निवासी नवलपुरा पुलिस थाना सोप जिला टोंक को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस थाना मेहन्दवासः-एसपी रोशन मीना टोंक के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ/शराब की रोकथाम के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये थाना मेहन्दवास द्वारा 54 पव्वे अवैध देशी शराब व 18 बीयर की बोतल जप्त कर एक्साईज एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस थाना पुरानी टोंक:- एसपी रोशन मीना टोंक के निर्देशन में वाछिंत अपराधीयो के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये थाना पुरानी टोंक द्वारा न्यायालय से जारी, एक साल से फरार स्थाई वारन्टी गोपाल पुत्र प्रभु जाति धोबी निवासी नैनवा जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया ।




