ताजा खबरप्रशासनिक न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजनैतिकराजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राज्य सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

एक आईएएस अधिकारी सहित 103 अफसरों को निलंबित व 6 अधिकारियों को सेवा से किया गया बर्खास्त

राजस्थान।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राज्य सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सुशासन के संकल्प के तहत राज्य सरकार ने कड़े तेवर अपनाते हुए एक आईएएस अधिकारी सहित 103 अफसरों को निलंबित किया है जबकि 6 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य सरकार द्वारा 11 अधिकारियों की आजीवन पेंशन भी रोकी गई है तथा भ्रष्टाचार से जुड़े 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति प्रदान कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ किया गया है। राज्य सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही और सुशासन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button