ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थान

अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रही आशा सहयोगिनियों को पुलिस ने बीच में ही रोका

भरतपुर। जिले के बयाना क्षेत्र में सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे के दौरान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रही आशा सहयोगिनियों को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। आशा सहयोगिनीयो का आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने दिया और इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई जिससे नाराज होकर आशा सहयोगिनियों ने मौके पर ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि आशा सहयोगिनी लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में नियमित कार्य देने, अन्य विभागों के काम का बोझ हटाने, मानदेय बढ़ाने और हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच नियमित वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहती थीं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मौके पर काफी देर तक तीखी नोकझोंक और तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button