40 खबरें फटाफटबयानाभरतपुरराजस्थानशैक्षिक
राज्य सोपान शिविर में अधिगम एकेडमी के बच्चों ने लिया भाग
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

बयाना (भरतपुर)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित राज्य सोपान शिविर का आयोजन राजकीय महाविद्यालय, बयाना में किया जा रहा है। चार दिवसीय इस शिविर में अधिगम एकेडमी विद्यालय संस्थान, बंध बारैठा के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।

शिविर के दौरान बच्चों को स्काउट एवं गाइड से संबंधित प्रशिक्षण, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता तथा विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, सामाजिक जिम्मेदारी और टीम भावना का विकास करना है।
अधिगम एकेडमी के विद्यार्थियों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्साह की सराहना की।




