40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

रूपबास। भरतपुर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान की अनुपालना में एवं श्रीमान् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निर्देशानुसार अनिता चौधरी अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रूपवास के निर्देषन में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर रामकुमार पैरालीगल वॉलिन्टियर द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र रूंध रूपवास में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क विभिन्न प्रकार की जांच की गईं तथा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनके लिए नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में पैरालीगल वॉलिन्टियर रामकुमार, सीएचओ शैलेन्द्र कुमार के अलावा स्थानीय अस्पताल के कर्मचारी सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button