बाइक चलाने के दौरान स्वंय की सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें : एएसपी
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल
भरतपुर।रूपवास: कस्बे के थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य व थानाधिकारी विनोद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में वृताधिकारी रोहित श्रीवास्तव मौजूद थे। सीएलजी बैठक के दौरान मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीराम कुमावत ने कहा कि सभी सदस्यों अपने क्षेत्र में नशीले पदार्थों का उपयोग करने वाले बच्चों पर नजर रख उन्हें इनसे होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत कराएं। जिससे वह इनसे दूर रह सकें। साथ ही अगर कोई युवक अवैध हथियारों के फोटो शोशल मीडिया पर डाले तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। जिससे इन अवैध हथियारों से होने वाली बड़ी घटनाओं से बचा जा सके। वहीं कहा कि दुपहिया वाहन चालक घर से निकलते ही हेलमेट का उपयोग करें। क्यौकि हैलमेट चालान से बचने का उपाय नहीं बल्कि यह आप सभी के बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए है। वहीं विशिष्ट अतिथि वृताधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने छोटे बच्चों को शोशल मीडिया से दूरी बनाने व साइबर फ्राड से बचने के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दें। जिससे समय रहते इन साइबर क्राइमों से बचा जा सके। साथ ही अपने बच्चों व बुजुर्गों के मोबाइल में राजकोप सिटीजन ऐप को डाउनलोड करें। जिससे समय रहते पुलिस की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने रूपवास कस्बे में नगरपालिका की ओर से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने, रेलवे फाटक के निकट जगनेर मार्ग से अतिक्रमण हटवाए जाने, माना खेड़ली स्टेशन पर रात्रिके समय गश्त किए जाने, नगरपालिका के विधुत पोलों में आने वाली करंट की समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग की। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीराम कुमावत ने शीघ्र ही समस्या का समाधान करवाए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राकेश भातरा, वीरेंद्र सिंह, राहुल, अजय, सतीश, शेर सिंह, नेमीचंद, राम भरोसी, मनोज कुलश्रेष्ठ, मनीष फौजदार, मनीष, कप्तान सिंह, नरेंद्र परमार आदि मौजूद रहे।




