40 खबरें फटाफटडीगराजस्थान

मुड़िया पूर्णिमा मेला: जिला कलक्टर मयंक मनीष ने पूंछरी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आरएचए को ड्रेन व सीसी पैनल का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश; वर्षाकाल के मद्देनजर जल निकासी और पंपसेट के पुख्ता इंतजाम करने को कहा

ब्यूरो चीफ राकिब खान

डीग। आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में जिला कलक्टर मयंक मनीष ने मंगलवार को ग्राम पूंछरी का सघन दौरा किया और मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का धरातल पर बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा में सभी विकास व प्रबंधकीय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गति सुधारने पर विशेष बल दिया। उन्होंने आरएचए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के शुरू होने से पहले ड्रेन निर्माण का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही, सीसी पैनल निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि इसका आधार बनकर तैयार हो चुका है, इसलिए अब बिना किसी देरी के इस कार्य को अंतिम रूप दिया जाए, ताकि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय पर प्याऊ स्थापित किए जा सकें।

वर्तमान मानसून सत्र और आगामी दिनों में बरसात की संभावना को देखते हुए उन्होंने जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए माइक्रो प्लानिंग करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला मार्ग और प्रमुख स्थलों पर पानी की निर्बाध निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं तथा संवेदनशील पॉइंट पर पर्याप्त संख्या में हाई-कैपेसिटी पंपसेट एवं अन्य आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता पहले से ही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग विभाग के अधिशाषी अभियंता गोविंद मीणा, सहायक अभियंता सुनील सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें आपसी समन्वय से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button