ग्राम पंचायत खान सुरजापुर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (CWPC) की बैठक आयोजित, बाल विवाह के विरुद्ध दिलाई गई शपथ
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपबास:ग्राम पंचायत में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (CWPC) की बैठक सरपंच साहब श्री चंद्रशेखर नायला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वीडीओ साहब श्री भीमसिंह जी , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन, वार्ड पंच, ग्रामीणजन, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा प्रयत्न संस्था से अजेन्द्र लहरी एवं इन्द्रजीत जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों की शिक्षा, लाडो योजना, पोस, बाल श्रम, बाल तस्करी,तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने बाल विवाह की रोकथाम एवं बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु अपने-अपने स्तर पर सक्रिय सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS) में श्री देवकरण जी, विद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। सभी ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति का विरोध करने तथा समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।




