40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानसेवर

सरदार  वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता माह के तहत पुलिस थाना सेवर का स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन से हुए रूबरू

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर। सेवर   : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता माह कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, भरतपुर राजेश कुमार मीना (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस थाना सेवर में स्कूली विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण (Police Station Visit) आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों का थाना परिसर में स्वागत कर उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें आगंतुक कक्ष, मालखाना, रिकॉर्ड शाखा, वायरलेस कक्ष, लॉकअप, सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रणाली एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समयपालन, नैतिक मूल्यों, कानून के प्रति सम्मान तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर प्रेरक संवाद किया। साथ ही उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों की पालना, महिला एवं बाल सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर दिया गया। इस संवादात्मक सत्र से विद्यार्थियों में पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास, सकारात्मक सोच एवं कानून के प्रति जागरूकता का विकास हुआ। भरतपुर पुलिस का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ना, उनमें कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास एवं सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करना है। भविष्य में भी जिलेभर में इस प्रकार के जनजागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button