40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थान
टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसी युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, नेताओं के आश्वासन पर नीचे उतरा
@पुलिस दर्पण राजस्थान

भरतपुर, राजस्थान। जिला परिषद चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में उपजी नाराजगी के बीच भरतपुर शहर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भाजपा कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और पूर्व विधायक अमर सिंह पर टिकट वितरण में मनमानी करने के आरोप लगाए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा युवक को समझाने का प्रयास किया।
नेताओं ने युवक को बताया कि टिकटों का अंतिम वितरण अभी नहीं हुआ है और उसकी मांगों पर आगे बातचीत की जा सकती है। काफी देर तक चली समझाइश और आश्वासन के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों व लोगों ने राहत की सांस ली।




