40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास
खानसूरजापुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास: उपखंड क्षेत्र के गांव खानसूरजापुर में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खानसूरजापुर निवासी रामनिवास पुत्र तोतीराम ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल रामनिवास को उपचार के लिए रूपवास के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव को वापस घर ले गए। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजन भी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं।





