40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान
टोडारायसिंह में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 202 कार्टून जब्त
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत DST टीम व थाना टोडारायसिंह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कस्बे में एक रहवासी मकान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से देशी व अंग्रेजी शराब के 202 कार्टून जब्त किए।
पुलिस ने बताया कि जब्त शराब में 8681 पव्वे, 54 बोतल, 186 हाफ, 229 बीयर बोतल व 133 बीयर कैन शामिल हैं। इस मामले मे पुलिस ने आरोपी मनोज गुर्जर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है।



