40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

दत्तवास थाना पुलिस ने एक अर्न्तराज्य साईबर ठग सांवरा गुर्जर को किया गया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जें से एक स्विफ्ट कार व एक आईफोन व दो एन्ड्रोईड मोबाईल फोन जब्त किये गयें 

आरोपी के विरूध एनसीआर पोर्टल पर 1,98,500 /- रुपये की 07 रजिस्टर्ड शिकायते प्राप्त है 

टोंक । (ब्यूरो प्रिया गौत्तम)। पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतन लाल भार्गव, सीओ निवाई रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में एसएचओ दत्तवास निरमा मीना मय टीम में हैड कांस्टेबल नीरज कुमार शर्मा , हैड कांस्टेबल नहार सिंह गुर्जर , हैड कांस्टेबल रामबिलास शर्मा , कॉस्टेबल शिवजी प्रसाद , कॉस्टेबल मीठालाल , कॉस्टेबल रमेश चंद , कॉस्टेबल सुखराम, महिला कॉस्टेबल अनिता द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 17 सितम्बर कों बड़े स्तर पर साईबर ठगी करनें वाले सांवरा उर्फ सांवर मल पुत्र बाबूलाल जाति गुर्जर (23) निवासी लुणेरा थाना दत्तवास जिला टोंक कों साईबर ठंगी के सम्बध में डिटेन कर साईबर पोर्टल पर जांच की गई तों अभियुक्त के विरूध एनसीआर पोर्टल पर 1,98,500 /- रुपये की 07 रजिस्टर्ड शिकायते प्राप्त है ।

आरोपी के कब्जें से एक स्विफ्ट कार व 03 मोबाईल फोन करीबन 2,50,000/- रुपये किमत के जब्त किये गयें। आरोपी से पुछताछ पर साईबर फ्रोड करने में प्रयुक्त बैंक खातो में करीबन 30 लाख रुपये का सदिग्ध लेन-देन मिला है । आरोपी फर्जी सिम कार्डों व फर्जी बैंक खातों, म्युअल अकाउटस् व फर्जी सोशल मिडीया प्रोफाईलों का इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से विभीन्न सोशल मिडीया एप्पस फेसबुक, इस्ट्राग्राम यूट्यूब आदी चैनल मोनेटाईज करने व फोलोवर्स बढ़ाने का झांसा देकर करता था साईबर तंगी। आरोपी सांवर उर्फ सांवर मल जाति गुर्जर के विरुध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एसएचओ पुलिस थाना निवाई सदर द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button