40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

भिडयानी में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

रूपवास (भरतपुर)। रूपवास क्षेत्र के गांव भिडयानी में अवैध शराब की बिक्री बंद करवाने की मांग को लेकर करीब एक दर्जन महिला-पुरुष ग्रामीणों ने थानाधिकारी विनोद मीणा के नाम एएसआई रघुराज को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में दो अवैध शराब के ठेके संचालित हो रहे हैं। शराब की बिक्री के कारण गांव के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रामनगर खेरिया जाट की ओर जाने वाले रास्ते पर शराबी आए दिन शराब पीकर गाली-गलौच और हंगामा करते हैं, जिससे गांव में असामाजिक तत्वों का आवागमन भी बढ़ गया है।

महिला ग्रामीणों ने बताया कि गांव की बहन-बेटियां जंगल-झाड़ियों की ओर जाती हैं तो रास्ते में शराबियों द्वारा गाली-गलौच किए जाने की शिकायत घर आकर करती हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव में संचालित अवैध शराब की दुकानों को तत्काल बंद करवाने तथा शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।

इस अवसर पर राजेंद्र, पिंकी, राधा, ओमवती, रमेश, बृजेश, दिनेश, कप्तान, नरेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button