ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थान

14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण- सीएम

भरतपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गंगा दशमी के अवसर पर 'वंदे गंगाजल सरंक्षण जन अभियान' के शुभारंभ की कड़ी में सोमवार शाम शहर के ऐतिहासिक गंगा मंदिर में देश प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ पूजा अर्चना और सुजान गंगा में दीपदान कर 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व बंध बारैठा से दोपहर में हेलिकॉप्टर से भरतपुर पहुचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई करने सहित लोगों की समस्याओ के निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए साथ ही अपने निजी आवास पहुच परिजनों से मुलाकात करने सहित कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button