40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान
देवली में नशा मुक्त अभियान के तहत महिला तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक। एस पी रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशा मुक्त टोंक” अभियान के तहत थाना देवली पुलिस ने वार्ड 4 बैरवा कॉलोनी में कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी महिला शारदा सांसी के कब्जे से 8.58 ग्राम स्मैक, 1 लाख 18 हजार 500 रुपये नकद व 3 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



