40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

गहनौली थाना पुलिस का विशेष हेलमेट अभियान शुरू, पहले दिन 30 चालकों के काटे चालान

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गहनौली थाना पुलिस ने 15 दिवसीय विशेष हेलमेट अभियान की शुरुआत की है। अभियान के पहले दिन बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 30 चालकों के चालान कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना, यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से सुरक्षित यात्रा के लिए हमेशा हेलमेट पहनने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button