40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में शातिर मुल्जिम गिरफ्तार सहित लोडर व अवैध बजरी से भरे वाहन जप्त व चालक गिरफ्तार

मेहंदवास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन परिवहन करते हुए दो ट्रेक्टर ट्रोली जप्त व एक व्यक्ति अरसिल खान को किया गिरफतार

टोंक । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम ) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना व एएसपी रतनलाल भार्गव के निर्देशन में सीओ टोंक मृत्युन्जय मिश्रा के सुपरविजन में एसएचओ रामसिंह यादव सीआई के नेतृत्व में थाना हाजा से गठित टीम द्वारा लगातार अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध ताबडतोड कार्यवाही करते हुए दिनांक 18 जुलाई को गश्त निगरानी बदमाशान ईलाका थाना में गश्त के दौरान अवैध बजरी खनन / परिवहन करते, बजरी से भरे हुए दो ट्रेक्टर ट्रोली जप्त, एक व्यक्ति अरसिल खान उर्फ हर्षिल पुत्र रोशन अली जाति देशवाली मुसलमान (22) निवासी हसनपुरा थाना मेहन्दवास जिला टोक को गिरफ्तार किया गया व एक ट्रेक्टर चालक पुलिस जाप्ते को देखकर ट्रेक्टर ट्रोली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
पुलिस थाना मालपुरा:- पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये थाना मालपुरा द्वारा ग्राम कैरिया उर्फ गोविन्दपुरा में मकान से जेवरात व नगदी चोरी करने वाले शातिर दो मुल्जिम कानाराम बावरी व लक्ष्मण को किया गिरफतार व आरोपीयों से चोरी के जेवरात व चोरी मे प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।

पुलिस थाना घाड:- पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दौराने गश्‍त ईलाका थाना घाड एनएच-52 से कालानाडा कच्चा रास्ता से अवैध बजरी परिवहन करने पर बिना नम्बरी 06 ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध बजरी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस थाना दूनी:- पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये थाना दूनी द्वारा वर्ष 2024 से फरार वांछित आरोपी ललीत वैष्णव को प्रकरण मे गिरफतार किया तथा दौराने गश्‍त बिसलपुर नहर के पास से अवैध बजरी परिवहन करने पर 01 ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध बजरी के जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस थाना दत्तवास:- पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये थाना दत्तवास द्वारा दोराने गश्त प्रतिबन्धित क्षेत्र डील नदी मे अवैध खनन करने पर एक मोडिफाईड लोडर को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस थाना टोडारायसिंह:- पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दौराने गश्‍त थाना टोडारायसिंह द्वारा अवैध बजरी परिवहन करने पर 01 ट्रेक्टर-ट्रोली मय 05 टन अवैध बजरी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button