गुड़ा कलां से सारंगवास के बीच मवेशी को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, चालक बाल-बाल बचा
ब्यूरो चीफ मदन लाल

पाली।सारंगवास: जिले में गांव गुड़ा कलां और सारंगवास के बीच देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार चालक चंदन मल मालवीय को कोई चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए।

घटना की जानकारी मिलने पर सुबह सारंगवास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से कार को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों की मदद से कार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
इस दौरान सरवण सिंह भुंड, नाथ, भेराराम, शेलू खां, किशोर कुमार, जगदीश सीरवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और कार को बाहर निकालने में सहयोग किया।
ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर फिसलन और मवेशियों की आवाजाही को देखते हुए बाइक व कार को धीमी गति से चलाएं तथा सावधानी बरतें। उनका कहना है कि “घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है, इसलिए सुरक्षित चलें और सुरक्षित पहुंचें।”




