यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने और सरकारी कीमत पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग
जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह नौगावा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी ब्रजनगर दुर्गा प्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंपा

डीग। ब्रजनगर: राजेश पायलट किसान संगठन जिला डीग के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह नौगावा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी ब्रजनगर दुर्गा प्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंप यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने और सरकारी कीमत पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रताप सिंह नौगावा ने बताया कि इन दिनों ब्रजनगर क्षेत्र में धड़ल्ले से यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है और आम किसान को सरकारी कीमत पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिससे आम किसान परेशान है । इस ज्ञापन के जरिए उपखंड अधिकारी ब्रजनगर दुर्गा प्रसाद मीणा से मांग की कि ब्रजनगर क्षेत्र में यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी को रोका जाए और सरकारी कीमत में यूरिया खाद उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर एडवोकेट देवेन्द्र कुमार शर्मा,एडवोकेट काजल जांगिड़, राधा गुर्जर, हेमेंद्र सिंह गुर्जर_जिला उपाध्यक्ष, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ, जिला डीग , मोहन श्याम गुर्जर आदि उपस्थित रहे।




