40 खबरें फटाफटडीगराजस्थान

दुष्कर्म के आरोपी प्रधानाचार्य को तत्काल निलंबित करने के निर्देश, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने अपनाया कड़ा रुख

डीग ब्लॉक के बरौली चौथ विद्यालय का मामला; नैतिक पतन और विभाग की छवि धूमिल करने वाले कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

ब्यूरो चीफ राकिब खान

डीग। जिले के एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य के विरुद्ध दुष्कर्म का गंभीर आपराधिक मामला सामने आने पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने त्वरित और कड़ा प्रशासनिक संज्ञान लिया है। मंत्री श्री दिलावर ने विभाग की छवि धूमिल करने वाले आरोपी प्रधानाचार्य रणधीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश निदेशक, माध्यमिक शिक्षा (सीताराम जाट) को दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि आरोपी रणधीर सिंह डीग ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरौली चौथ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। उक्त प्रधानाचार्य के खिलाफ भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाने में एक युवती द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।

एक लोक सेवक और संस्था प्रधान के विरुद्ध नैतिक अधोपतन तथा अत्यंत गंभीर धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने को शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने बेहद संजीदगी से लिया है। उन्होंने साफ तौर पर निर्देशित किया है कि शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार का आचरण और अनैतिक कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की गरिमा अक्षुण्ण बनाए रखने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ तुरंत निलंबन की सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button