40 खबरें फटाफटकांमाडीगराजस्थान

ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राकिब खांन 

डीग। कांमा: पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन एंटीवायरस” के तहत जुरहरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 7 फर्जी सिम कार्ड, एक बोलेरो कार, एक ट्रैक्टर और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सेक्सटोर्शन, फर्जी सिम कार्ड और फर्जी खातों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी लोगों के रिश्तेदार या परिचित बनकर उनके मोबाइल पर रुपये जमा होने का फर्जी मैसेज भेजते थे और विश्वास में लेकर अपने खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लेते थे। गिरोह साइबर अपराधियों को फर्जी बैंक खाते, फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराने का भी काम करता था।

जुरहरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में सकील खान व मुनफैद निवासी कंचननेर, आदिल निवासी उंचेडा, अफलातून निवासी कल्तरिया, हारिस निवासी उंचेडा तथा हासम निवासी कंचननेर शामिल हैं।

पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। आशंका है कि पूछताछ में साइबर ठगी के कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button