40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा

ब्यूरो चीफ @लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास: शनिवार को कस्बे की पंचायत समिति के बाहर लगाई गई एल डी टीवी पर क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से राजस्थान रिफाइनरी परियोजना सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किए गए। जिसमें यमुना जल परियोजना के एमओयू, जयपुर मेट्रो फेज-2 के विस्तार तथा 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरण जैसे जनहितकारी निर्णय राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भजनलाल के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है। यह ऐतिहासिक अवसर प्रदेश की प्रगति,समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने वाला है।

इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा भरतपुर नवीन कुमार दुबे, तहसीलदार अमित शर्मा, विकास अधिकारी काजल शर्मा, अधिशासी अधिकारी योगेश पिप्पल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष खजान सिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी अनिल शर्मा, शुभम शर्मा, उत्तम सिंह,नीरज गौड़, सुनील पाराशर, दीपक शर्मा, नन्दकिशोर चोबदार, भूरीसिंह डागुर, प्रेमप्रकाश पाराशर, रवि फौजदार, उमेश कामवार,राजेश मित्तल, सौरभ सिंघल, अनुपम दीक्षित, गौरव शर्मा, ललित सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button