40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरुदावल
सौरभ कुमार की लाठी डंडों सरियों से पीट पीटकर कर हत्या कर देने पर नामजद आरोपी भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।रुदावल: थाना पुलिस द्वारा सिंघाड़ा गांव में गुरुवार तड़के 19 वर्षीय युवक सौरभ कुमार की लाठी डंडों सरियों से पीट पीटकर कर हत्या कर देने के सनसनीखेज मामले में 3 नामजद आरोपी भाइयों पतिराम, ओमप्रकाश व नाहरसिंह पुत्र भगवतप्रसाद निवासी सिंघाडा, रूदावल (भरतपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार सिंघाड़ा निवासी हरभानसिंह पुत्र कैलाराम द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था कि गांव के ही पतिराम सहित 7-8 लोगों द्वारा एकराय होकर षड्यंत्र के तहत उसके भतीजे सौरभ का रास्ता रोकने सहित लाठी, डंडों व सरियों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया था जिससे गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।




