ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला कारागृह करौली का किया गया औचक निरीक्षण
करौली। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रताप सिंह मीना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, करौली द्वारा 25 मई सोमवार को जिला कारागृह करौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में 180 बंदी निरूद्ध मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बंदियों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण एवं एलएडीसी की कार्यप्रणाली, नालसा हेल्पलाईन 15100 की जानकारी प्रदान की गई। बंदियों से पूछे जाने पर सभी बंदियों ने अधिवक्ता की सेवाओं एवं सुविधा का प्राप्त होना जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागृह में स्थित चिकित्सालय में प्रदान की जाने वाली मेडिकल सुविधाओं, दवाइयों, रसोई घर, एसटीडी एवं बैरिकों का निरीक्षण कर वहां की लाईट व्यवस्था, वेन्टीलेशन व्यवस्थाओं को देखा वहीं उन्होंने कारागृह की मूलभूत सुविधाओं व जेल में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण कर राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया की पालना करने एवं कारागृह में स्थित मेडिकल वार्ड में बंदियों हेतु अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दियेे। इस अवसर पर जिला कारागृह में स्थित विधिक सहायता केंद्र एवं लीगल एड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।




