40 खबरें फटाफटकांमाडीगराजस्थान

अंजलि जाटव की शिक्षा और विवाह का पूरा खर्च उठाने के किए गए वादे को निभाते हुए विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

डीग।कामां: क्षेत्र की विधायक नौक्षम चौधरी द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया गया है। विधायक नौक्षम चौधरी द्वारा करमूका ग्राम पंचायत की एक जरूरतमंद बेटी अंजलि जाटव की शिक्षा और विवाह का पूरा खर्च उठाने के किए गए वादे को निभाते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि गत 31 मई को करमूका ग्राम पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक नौक्षम चौधरी द्वारा इस जरूरतमंद बेटी के भविष्य की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया गया था। विधायक नौक्षम चौधरी द्वारा किए गए उसी वादे को पूरा करते हुए पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने सहित आर्थिक संबल भी प्रदान किया गया है। विधायक नौक्षम चौधरी द्वारा पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया गया है कि भविष्य में भी बेटी की राह में किसी तरह की आर्थिक बाधा नहीं आने दी जाएगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक नौक्षम चौधरी द्वारा पीड़ित परिवार को कामां स्थित अपने कार्यालय पर आमंत्रित कर सहयोग राशि सौंपी गई है। विधायक कार्यालय पहुंचे बेटी के परिजनों द्वारा विधायक नौक्षम चौधरी की इस संवेदनशील पहल की दिल से सराहना की गई है। पीड़ित परिवार द्वारा कहा गया है कि आज के दौर में जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए वादे इतनी जल्दी पूरे होना मिसाल के समान है। उक्त मानवीय कदम के बाद पूरे क्षेत्र में विधायक नौक्षम चौधरी के इस निर्णय की व्यापक सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button