वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर हिंदूआ सूरज महोत्सव का भव्य आयोजन किया
संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास:कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित शौर्या बीएड कॉलेज परिसर में श्री राजपूत सभा रूपवास एवं संहिता ज्योति अकादमी भारत के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर हिंदूआ सूरज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीभान सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य एवं श्री राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष रेवेन्द्र पना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जय सिंह परमार, ध्रुव सिंह, श्याम सुंदर, श्यामवीर सिकरवार, निरंजन सिंह राजावत, ओम प्रकाश परमार मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां शारदे की पूजा अर्चना के पश्चात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।
वहीं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कवि गीतम सिंह परमार ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद हेमंत सिंह परमार, इस्लाम खान, योगेश कौशिक, अंकित पिंगोरिया, संजय हिंदुस्तानी, मनोज खंडूजा, ज्ञानी राम अज्ञानी, खेमेन्द्र देव आदि कवियों ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से श्रोताओं को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें कवियों ने वीर रस एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं में उत्साह का संचार किया। 
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जय सिंह राजावत, रामेश्वर परमार, महेंद्र सिंह परमार, राजपाल सिंह, शेर सिंह राजावत, सतीश सिकरवार, राकेश सिंह परमार, भगवान सिंह चौहान, रामकुमार, बृजभूषण शर्मा, राम प्रकाश परमार, पुष्पेन्द्र राजावत, प्रवेंद्र राजावत, संजय परमार, जयभान सिंह आदि मौजूद रहे।



