पुलिस उपायुक्त दक्षिण डीसीपी राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में पुलिस थाना मुहाना की बड़ी कार्यवाही , शातिर चोर दिलखुश मैरोठा गिरफ्तार , अभियुक्त के कब्जे से करीब 20 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पुलिस उपायुक्त दक्षिण आयुक्तालय जयपुर डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना मुहाना जिला जयपुर दक्षिण इलाके में चोरी की वारदातों का खुलासा, बरामदगी करने तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कार्यवाही करने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के निकट सुपरविजन में एसएचओ पुलिस थाना मुहाना मुकेश कुमार खारडिया सीआई के नेतृत्व में थाना मुहाना के चुनिन्दा पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया । गठित टीम में एचसी शिवसिंह , हैड कांस्टेबल साईबर सेल लोकेश कुमार , कॉस्टेबल लादूराम , कॉस्टेबल अन्नाराम , कॉस्टेबल हवलदार के द्वारा शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरण:- दिनांक 23 जुलाई 2026 को परिवादी रिकं चौधरी ने दर्ज करवाया कि हमारा एक शोरूम केसर चौराहे के पास इप इंदा के सामने रेडटेप के नाम से है ये शोरुम यहा पर 25 अक्टूबर 2025 ऑपन हुआ था। दिनांक 25 अक्टूबर 2025 से आज तक 3 बार हमारे शोरुम के एसी आउटडोर व उनके कोपर के पाईप चोरी हुए है। हमारे शोरुम में 3 बार चोरी का नुकसान 350000 रुपये हुआ है। मुहाना थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुलजिमान की तलाश शुरू की गई।
गठित टीम द्वारा किये गये प्रयास एवं वारदात चोरी की घटना से आहत आस पास के लोगों का काफी आक्रोश था तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में चोरी होने से मालिक काफी दुखी थे। चोरी की घटना को देखते हुए अति. पुलिस उपायुक्त जयुपर दक्षिण ललित कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर जयपुर हेमेन्द्र शर्मा ने अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष टीम का गठन किया गया एवं वाहन चोरी वाले स्थान व आने जाने वाले रास्तों को चैक किया गया । 500 से अधिक कैमरों की सीसीटीवी फुटेज चैक किया गया। चालान शुदा व संदिग्ध लोगों से घटना के बारे में पुछताछ की। संदिग्ध को चिन्हित किया गया जिनके बारे में टीम द्वारा पतारसी की जाकर शातिर चोर दिलखुश मैरोठा पुत्र भगवती प्रसाद जाति धोबी (24) निवासी ग्राम राजौर बकसिकापुरा पुलिस थाना मामचारी जिला करौली हाल ब्राहम्ण की थडी पुलिस थाना पत्रकार कॉलोनी जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुछताछ जारी है। अन्य वारदातों खुलने की संभावना है।



