
भरतपुर।रूपवास: विधानसभा के बयाना में कुशवाह समाज के लोगों ने बयाना अधिशाषी अधिकारी अनीता कुशवाह को विधायक डॉ ॠतु बनावत की शिकायत पर निलंबित करवाए जाने के विरोध में धरना देकर विधायक का पुतला जला विरोध प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को विधायक डॉ ॠतु बनावत व अधिशासी अधिकारी अनीता कुशवाह में हुई तकरार के पश्चात स्वायत्त शासन विभाग ने अधिशासी अधिकारी अनीता कुशवाह को निलंबित कर दिया। जिसके विरोध में कुशवाह समाज के लोगों ने अनीता कुशवाह को बहाल किए जाने की मांग को लेकर बयाना नगरपालिका के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके पश्चात कुशवाह समाज के लोगों ने रुदावल चौराहे , रूपवास महादेव चौक व सैदपुरा में विधायक डॉ ॠतु बनावत का पुतला जलाया। दोपहर के समय रूपवास कस्बे के महादेव चौक पर एकत्रित हुए। जहां इन्हौने विधायक डॉ ॠतु बनावत का पुतला जला विधायक पर भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वहीं इन लोगों ने कहा कि अगर सोमवार तक अधिशाषी अधिकारी अनीता कुशवाह को बहाल नहीं किया गया तो रोड व रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक वासुदेव कुशवाहा, बदन सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, सर्वेश कुशवाहा, विजय कुशवाहा, मनोज गौतम, देवेंद्र जाटव, भीम वरुण, सरपंच हरिप्रसाद कुशवाहा, विक्की राम कुशवाहा, राम प्रसाद कुशवाहा, सुल्तान कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, वीर बहादुर आदि मौजूद रहे।




