कांमाडीगराजस्थान
मकान में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख
डीग।कामां: क्षेत्र में बड़कली पुल के पास स्थित एक झोपड़ीनुमा मकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में तीन भैंसों की मौत हो गई जबकि मकान में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। परिवार द्वारा घर में रखी करीब 5 लाख रुपये की नकदी भी आग की चपेट में आकर जल गई। प्राप्त जानकारी अनुसार झोपड़ीनुमा मकान में अचानक भीषण आग लगने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। उक्त हादसे से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की जा रही है।





