भरतपुरराजस्थानरूपबास

रूपबास क्षेत्र में डहर की देवी मंदिर पर राजपूत समाज की महत्वपूर्ण सभा सम्पन्न

संपादक:लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर। जिले की रूपबास तहसील क्षेत्र में डहर की देवी मंदिर पर राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के अनेक राजपूत सरदारों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 जून को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक खानवा यात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श करना था।

सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 14 जून को प्रातः 11 बजे विशाल यात्रा रुदावल से प्रारम्भ होकर बंसी पहाड़पुर एवं रूपबास होते हुए ऐतिहासिक भूमि Battle of Khanwa (खानवा) के लिए प्रस्थान करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता एवं एकता को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ना है।

यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभा में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। सभी राजपूत सरदारों ने सामूहिक रूप से कार्य करते हुए 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया। प्रत्येक टीम को अलग-अलग गांवों एवं क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि अधिक से अधिक समाजबंधुओं तक सूचना पहुंच सके और सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इन टीमों का उद्देश्य गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से संपर्क स्थापित करना, यात्रा की जानकारी देना, व्यवस्थाओं का समन्वय करना तथा अधिकाधिक संख्या में समाजबंधुओं को यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना रहेगा। प्रत्येक टीम अपने निर्धारित क्षेत्र की सम्पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी।

सभा में उपस्थित सभी सरदारों ने एक स्वर में समाज की एकता, संगठन और गौरव को सर्वोपरि बताते हुए 14 जून की यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी समाजबंधुओं से भी आग्रह किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गौरवशाली आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

जय माँ करणी।जय राजपूताना।जय क्षत्रिय समाज।

टीम गठन (नाम एवं गांव)

टीम 1: = 7 गांव – ( सिरसौदा, दौरदा , वरवार , समाहद , मैरथा, सिंघावली , रूपवास) बबलू राठौर , अजय परमार , धीरेंद्र सिंह , रवि सिकरवार , हुकम सिंह समाहद।

टीम 2: = 8 गांव (मिल्सवा , इब्राहिमपुर , कारई, चैंकोरा, शककरपुर, घाटोली, डिडवार , नगला खरगा ) विजय सिंह , शंभू सिंह , रामेश्वर , नेत्रपाल , एडवोकेट सोवरण।

टीम 3: = 6 गांव ( धाना खेरली,पहाड़पुर, महलपुर, बसई,ऐलउ , सिरोंद) महेश परमार, योगेश , पराक्रम , रघु , सीपू , हिमांशु , रोहित।

टीम 4: = 8 गांव (निभेरा , खेड़ा ठाकुर , कंजौली , नगला धौरैया, रुदावल , बड़ौदा , ठीकरिया , नदीगांव) पुष्पेंद्र सिंह , प्रेम सिंह , देवेंद्र सिंह , जितेंद्र सिंह …..

टीम 5: = 3 गांव (पना , नेकपुर , सिकरौदा) माधव सिंह चौहान को उज्जैन तहसील की जिम्मेदारी।

टीम 6: बयाना तहसील के सभी गांव की संपूर्ण जिम्मेदारी रणजीत सिंह , और उनकी संपूर्ण टीम , तथा मार्गदर्शक मंडल को सोंपी गयी।

टीम 7: भुसावर तहसील के सभी गांव की संपूर्ण जिम्मेदारि रामकुमार चौहान, और उनकी संपूर्ण टीम , तथा मार्गदर्शक मंडल को सोंपी गयी।

टीम 8: भरतपुर तहसील के सभी गांव की संपूर्ण जिम्मेदारी सुदीप सिंह चौहान , अजय पाल चौहान, मदन मोहन चौहान , महावीर सिंह राजावत , और उनकी संपूर्ण टीम , तथा मार्गदर्शक मंडल को सोंपी गयी।

टीम 9: नगर तहसील के सभी गांव की संपूर्ण जिम्मेदारी ओमप्रकाश नरूका  , दशरथ सिंह और उनकी संपूर्ण टीम , तथा मार्गदर्शक मंडल को सोंपी गयी।

टीम 10: कामा , डीग , पहाड़ी तहसील के सभी गांव की संपूर्ण जिम्मेदारी तीनों तहसील अध्यक्ष और उनकी संपूर्ण टीम , तथा मार्गदर्शक मंडल को सोंपी गयी।

आज की मीटिंग में समाज के गढ़ मान्य लोग उपस्थित रहे – पुष्पेंद्र सिंह जी प्रेम सिंह नरेंद्र सिंह राजवीर सिंह पुष्पेंद्र सिंह विजय कुमार राजेश सतीश योगेश पराक्रम सूरज परमार दामोदर सिंह धीरेंद्र सिंह अजय सिंह देवेंद्र सिंह बबलू राठौर कोतवाल शंभू सिंह रामेश्वर सिंह , रवि सिकरवार , शैलेंद्र सिंह हुकम सिंह रामप्रताप सिंह गोपाल सिंह आकाश सिंह सोबरन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button