लापता प्रहलाद बैरवा के परिजनों एवं आमजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने सहित जिला कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट किया जाम
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर कानून व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, जहां डेढ़ साल से लापता प्रहलाद बैरवा के परिजनों एवं आमजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने सहित जिला कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट जाम कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया । आक्रोशित परिजनों द्वारा कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को पूरी तरह जाम कर दिया गया । जिला कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लापता हुए प्रहलाद बैरवा की पत्नी पूनम बाई बैरवा की फिर से मौके पर ही तबियत बिगड़ गई थी।

गौरतलब है कि भरतपुर जिले में स्थित वैर क्षेत्र के नगला हरिहर गांव निवासी प्रहलाद बैरवा करीब 15 महीनों से लापता हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि प्रहलाद बैरवा का अपहरण किया गया है लेकिन पुलिस अब तक उनका सुराग लगाने में नाकाम रही है। पीड़ित परिजनों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार को जाम करने सहित गत दिनों से ओ अनिश्चितकालीन धरना भी दिया जा रहा है।



