40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

खेल मैदान की भूमि पर हो रहे पक्के अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटवाया 

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

रूपवास (भरतपुर)। उपखंड क्षेत्र की चैकोरा ग्राम पंचायत के गांव खरगा का नगला स्थित विद्यालय के खेल मैदान की भूमि पर किए जा रहे पक्के अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटवा दिया। तहसीलदार जीतेन्द्र सिंह के निर्देशन में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की तथा अतिक्रमण पाए जाने पर उसे हटाकर खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

तहसीलदार जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व चैकोरा ग्राम पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने विद्यालय के खेल मैदान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा पक्का अतिक्रमण किए जाने की शिकायत को लेकर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन दिया था। ग्रामीणों ने विद्यालय के खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की मांग की थी।

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित भूमि की पैमाइश कर स्थिति का जायजा लिया। पैमाइश के दौरान खेल मैदान की भूमि पर पक्का अतिक्रमण पाया गया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर जेसीबी की सहायता से मौके पर कार्रवाई करते हुए पक्के अतिक्रमण को हटवा दिया गया।

अतिक्रमण हटाए जाने के बाद विद्यालय के खेल मैदान की भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करवाकर राउमावि चैकोरा के प्रधानाचार्य के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई के बाद विद्यालय की खेल मैदान की भूमि विद्यार्थियों के उपयोग के लिए सुरक्षित हो गई।

इस दौरान तहसीलदार जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में सरकारी भूमि पर होने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान गिरदावर प्रीति गुर्जर, पटवारी कृष्णराज, मंगल सिंह, हरेन्द्र सिंह, मनीष शर्मा सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button