40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

प्लॉट दिखाने के बहाने महिला से एक तोला सोने की नाक की बाली ठगी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पीपलू उपखंड के सोहेला कस्बे में बुधवार को प्लॉट दिखाने के बहाने एक महिला से करीब एक तोला सोने की नाक की बाली ठगकर ले जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी।

पीड़िता माना गुजरी ने बताया कि वह सोहेला में सब्जी बेचने का काम करती है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक मोटरसाइकिल से उसकी दुकान पर आया और प्लॉट खरीदने की बात कही। महिला के हामी भरने पर युवक उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर प्लॉट देखने ले गया। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत होती रही। प्लॉट देखकर लौटने के बाद युवक महिला के साथ उसकी दुकान पर आया। वहां उसने बातों में उलझाकर किसी बहाने महिला से नाक की सोने की बाली उतरवा ली और करीब एक तोला सोने की बाली लेकर मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने परिजनों और बरौनी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बरौनी थाना के सहायक उप निरीक्षक एएसआई जावेद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात ठग की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button